हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित कराटे वन केज लीग प्रतियोगिता में हरिपुर स्थित बीबीएस जूडो-कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक व नकद पुरस्कार जीता। टाइगर रोअर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के माध्यम से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी इशिका राणा, पूर्णिमा व आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुरभि व अवनीश ने द्वितीय और कर्ण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकेडमी के कोच विनय कुमार ने खिलाड़ियों की जीत को उनकी मेहनत व आत्मविश्वास का परिणाम बताया। इस अवसर पर मनीष, बाबुल आदि उपस्थित रहे।