फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बाइक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कुल्हाल से हिमाचल प्रदेश के एक युवक की बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल प्रदेश के जामनीखाला के गंगूवाला निवासी निखिल ने बताया कि वह ईंट की आपूर्ति करने वाले ट्रैक्टर पर चालक का काम करता है। 10 जून को वह अपनी बाइक कुल्हाल के पैठ बाजार में खड़ी कर काम पर चला गया था। जब वापस लौटा तो बाइक अपनी जगह पर नहीं थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरा की फुटेज की जांच कर चोर की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें