फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी के पीएम श्री केवि ने लहराया परचम, स्वर्ण की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में आयोजित की गईं 53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएंI
विज्ञापन




53वीं संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मसूरी के खिलाड़ियों ने अपना परचम लहरा दिया। विभिन्न खेलों में इन खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण बटोरे। स्केटिंग के अंडर-14 बालिका वर्ग में अनम सूबा ने तीन स्वर्ण और अंडर-17 बालिका वर्ग में अदिति पंवार ने दो स्वर्ण पदक प्राप्त किए। एथलेटिक्स में अंडर-19 बालिका वर्ग में किरण पंवार ने एक स्वर्ण पदक पाया।
विज्ञापन




केवि आईआईपी व केवि ऑर्डिनेंस में आयोजित अंडर-17 की 400 मीटर बाधा दौड़ में अभिनव भट्ट, 1500 मीटर दौड़ में मोहम्मद शोएब ने सोना झटका। ताइक्वांडो में अंडर-17 बालक वर्ग में नमन मल्ल और आशीष सैमुअल चंद्र ने एक-एक स्वर्ण पदक प्राप्त कर देहरादून संभाग में विद्यालय का नाम रोशन किया। शतरंज के अंडर-17 बालिका वर्ग में कृतिका, एथलेटिक्स के अंडर-14 बालिका वर्ग में सिद्धिका कोटाल, अंडर-19 कृश रावत को गोलाफेंक में रजत पदक प्राप्त हुआ। अंडर-14 स्केटिंग सोहित सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ। केवि रुड़की में आयोजित कबड्डी अंडर-14 बालक वर्ग को रजत पदक मिला। पीएम श्री केवि मसूरी की प्राचार्य डॉ. अंशुम शर्मा कलसी ने बताया कि उनके विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें