फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्लॉट खरीदने के बाद अब रकम लौटाने की गुहार लगा रहे पूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरुड़की के लंढौरा के समीप खरीदे थे प्लॉट, उसी के गैस भंडारण प्लांट के चलते नहीं रह रहेI
विज्ञापन




पूर्व सैनिकों ने रुड़की के समीप लंढौरा में खरीदे गए प्लॉट से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है। पूर्व सैनिकों का कहना है कि एक संगठन ने उन्हें ऐसी जगह पर प्लॉट बेच दिए, जिसके समीप गैस भंडारण प्लांट को स्वीकृति मिल गई। अब यह जगह रहने लायक नहीं है। पूर्व सैनिक अब सरकार और संगठन से इन प्लॉटों के बदले पूरी रकम लौटाने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन




देहरादून निवासी कैप्टन आलम सिंह भंडारी ने प्रदेश सरकार से शिकायत की है। इसमें बताया है 1988 में आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन (एडब्लूएचओ) से रुड़की के नजदीक लंढौरा स्थित प्रसाद विहार पॉकेट बी में प्लॉट खरीदे थे। एडब्लूएचओ के भरोसे पर कुछ भुगतान कर प्लॉटों की रजिस्ट्री भी कराई। उसके बाद दो सैनिक अधिकारियों ने मकान भी बनाए और परिवार सहित रहने लगे, लेकिन इसी अंतराल में पॉकेट बी की बाउंड्री के साथ सटाकर आईओसी ने अपना विशाल गैस भंडारण स्थापित कर दिया जिससे यह स्थान एक जोखिम भरा हो गया और ये सैनिक अधिकारी भी अन्यत्र कहीं बस गए। इसके बाद एडब्लूएचओ ने अपने सुरक्षा गार्ड आदि भी हटा दिए। वर्तमान में जगह बीहड़ जैसी हो गई है। अब यहां 70 की उम्र पार कर चुके सैनिक रहने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। उल्टे 2017 में एडब्लूएचओ ने अपनी जवाबदेही आरडब्लूए रुड़की को सौंप दी, जो अब उनसे ही पिछला बकाया भुगतान मांग रहा है। पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि सभी प्लॉट एडब्लूएचओ या सरकार खरीद कर उन्हें प्लॉट की रकम लौटा दे ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें