युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में शंकरपुर स्थित मिनी स्टेडियम में विधानसभा स्तरीय विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, मुर्गा झपट, पिट्टू और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई।
एथलेटिक्स के बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में सहसपुर के वीर सिंह प्रथम, भाववाला के कृष्णा चौधरी द्वितीय और झाझरा के अमन सिंह तृतीय रहे। लंबी कूद में बलूनी पब्लिक स्कूल सहसपुर के आयुष विजेता प्रथम, आरकेडिया के अंशुमन द्वितीय और भगवानपुर के अभिरत तृतीय रहे। अंडर-14 कबड्डी में झाझरा प्रथम, सहसपुर द्वितीय और भाववाला तृतीय रहा।
बालिका वर्ग लंबी कूद में दीपिका साहू प्रथम, रिया द्वितीय और सुमन तृतीय रहीं। मुर्गा झपट में हेमा प्रथम और नविशा द्वितीय रहीं। बालिका वर्ग कबड्डी में झाझरा प्रथम, आमवाला द्वितीय और भाववाला तृतीय रहा।
इस दौरान बीडीओ मुन्नी शाह, युवा कल्याण अधिकारी मोहम्मद इमरान, राजीव रावत, चंद्रशेखर जोशी, मोइन खान, सलीम सिद्दीकी, परमजीत कौर, संतोष सिंह यादव, अनीता, मनीष, पार्वती चौहान आदि मौजूद रहे।