फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाॅलीबाल के ट्रायल रद्द होने पर खिलाड़यों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसीनियर नेशनल वाॅलीबाल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल देने दून पहुंचे प्रदेश के खिलाड़ी
I
Iराष्ट्रीय सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन करने के लिए सोमवार को दून में ट्रायल होने थे। लेकिन अचानक ट्रायल रद्द करने पर खिलाड़ियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद आक्रोशित खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में राष्ट्रीय खेल सचिवालय में अधिकारियों के आगे खूब प्रदर्शन किया। दरअसल, राजस्थान में आगामी सात से 13 जनवरी तक सीनियर नेशनल वॉलीबाल चैंपियनशिप होनी है। चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए खेल विभाग की ओर से सोमवार को उत्तराखंड की टीम का चयन होना था। इसके लिए प्रदेश भर से करीब 60 खिलाड़ी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ट्रायल के लिए पहुंचे थे। लेकिन ट्रायल शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों को सूचना मिली कि ट्रायल रद्द कर दिए गए हैं। नाराज खिलाड़ियों ने अधिकारियों के सामने हंगामा किया। खिलाड़ियों ने कहा, अगर ट्रायल रद्द किए गए थे तो खिलाड़ियों को इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी। इतना ही नहीं खिलाड़ियों ने कहा, वॉलीबाल फेडरेशन आफ इंडिया (वीएफआई) को कई वजहों से साल 2019 में सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद पांच साल बाद 2023 में केंद्र सरकार और भारतीय ओलंपिक संघ ने वॉलीबाल खेलों के संचालन के लिए अस्थायी समिति बनाई और अब यह चैंपियनशिप होने वाली थी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें