फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अमर उजाला के लकी ड्रॉ में निकले 56 उपहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-दिवाली के समय खरीदारी करने पर ग्राहकों ने भरे थे लकी ड्रॉ कूपन

अमर उजाला के शुभ लाभ महोत्सव में लकी ड्रॉ के विजेताओं की घोषणा की गई। लकी ड्रॉ के कूपन दिवाली के समय की गई खरीदारी पर लोगों ने भरे थे। इस दौरान लकी ड्रॉ की घोषणा में 56 उपहार निकले।



सोमवार को सहारनपुर रोड स्थित क्लार्क इन होटल में जिलाधिकारी सविन बंसल ने लकी ड्रॉ निकाले। शुभ लाभ महोत्सव के तहत खरीदारी करने पर ग्राहकों ने क्यूआर कोड स्कैन कर लकी ड्रॉ कूपन भरे थे। दून शहर का पहला पुरस्कार रुद्राक्ष सिंह गुसाईं का एलईडी के रूप में निकाला। दूसरा पुरस्कार पिंकी का फ्रिज के रूप में निकला। तीसरा पुरस्कार अनिल गुसाईं का वॉशिंग मशीन के रूप में निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि अमर उजाला समाज में काफी बेहतर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि दून आप सभी दून शहर में अपने आसपास हो रही समस्याओं के निदान के लिए विचार दें। अमर उजाला के शुभ लाभ महोत्सव में लकी ड्रॉ में अन्य विजेताओं की सूची अगले अंक बुधवार को प्रकाशित की जाएगी। इस मौके पर उज्जवल अग्रवाल, गर्वित गुप्ता, लक्षित बत्ता, निलेश माटा, कार्तिक बंसल, अनिल बख्शी, मनीष रतूड़ी, नरेंद्र पुंडीर, संजय सिंह, सुनील गर्ग, नरेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, इंद्रेश चांदना आदि मौजूद रहे।

ये मिले उपहार



एलईडी टीवी,, वॉशिंग मशीन, जूसर मिक्सर ग्राइंडर, गीजर, मिक्सर ग्राइंडर, इलेक्ट्रिक कैटल, इयरपोड, आयरन उपहार में निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें