फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल का मुकाबला, खूनी संघर्ष में बदला

Sun, 01 Sep 2013 08:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन मुकाबले में भिड़ रही दो टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर टूट पड़े। जमकर मारपीट में कई खिलाड़ी घायल हो गए, जबकि एक का सिर फूट गया।
विज्ञापन


घायल खिलाड़ियों को दून अस्पताल ले जाया गया। लक्खीबाग चौकी में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। राजा रोड स्थित कल्लूमल धर्मशाला में रविवार को राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ।

पहला मैच ऊधमसिंह नगर की दो टीमों ऊधमसिंह नगर कराटे डू कमेटी और रुद्रपुर स्टेडियम के बीच हुआ। मैच से पहले ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे पर कुछ तंज कसे तो माहौल गरमा गया।
विज्ञापन


मामला शांत कर मुकाबला शुरू
आयोजकों ने किसी तरह मामला शांत कर मुकाबला शुरू किया। बताया जा रहा है कि खेल के बीच में ऊधमसिंह नगर कराटे डू टीम का खिलाड़ी शिवचरण पानी पीने गया तो रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने उसे रोक लिया।

विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। यह देख ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ी भी टूट पड़े। दोनों ओर से जमकर लात घूंसे चले।

सूचना पर लक्खीबाग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में दोनों पक्षों ने चौकी में तहरीर दी, लेकिन शाम को उन्होंने समझौता कर लिया।

पिछली हार बनी रंजिश की वजह
जानकारी के मुताबिक ऊधमसिंह नगर कराटे डू कमेटी के खिलाड़ी शिवचरण ने पिछले साल हुए मुकाबले में रुद्रपुर स्टेडियम के खिलाड़ी को 6-0 से करारी मात दी थी। इसके चलते ही दोनों पक्षों में रंजिश बनी हुई थी। रविवार को हुई छींटाकशी के बाद यह रंजिश फिर उभर आई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें