फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 हजार लोगों को भेजा प्लास्टिक मुक्त दून का संदेश

विज्ञापन
निगम में 60हजार करदाताओं को एसएमएस भेजकर प्लास्टिक के खिलाफ जागरूक करते मेयर सुनील उनियाल गामा
विज्ञापन
मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने 60 हजार भवन करदाताओं को मैसेज कर प्लास्टिक मुक्त दून का संदेश दिया। साथ ही उनसे प्लास्टिक को न बोलने की अपील की। इसके अलावा सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग देकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की भी बात कही।
विज्ञापन

प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम का मेगा अभियान जारी है। मेयर गामा ने बताया कि संदेश में प्लास्टिक का उपयोग न करने के साथ ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग देने की अपील की गई, जिससे पर्यावरण का स्वच्छ बनाया जा सके। वहीं, नगर आयुक्त ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे वाहनों के जरिए भी प्लास्टिक से होने वाली बीमारी और नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि लोगों का उत्साह देखकर अच्छा लग रहा है, अभियान सफल होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें