विकासनगर। आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज विकासनगर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत सेमीनार का आयोजन किया। ‘प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट : द वे अहेड’ विषय पर आयोजित कार्यशाला में कैडेट्स ने अपने लघु शोध पत्र प्रस्तुत किए।
कार्यशाला का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक भारत में कैंसर की प्रमुख वजहों में से एक है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का कई बार इस्तेमाल करते हैं जिसमें मौजूद केमिकल शरीर के लिए बेहद घातक होता है। यह प्लास्टिक जमीन की उर्वरा शक्ति को भी समाप्त कर देता है। जीव जंतु भी इस प्लास्टिक को खाकर मौत का शिकार हो जाते हैं। कहा कि स्वच्छ भारत निर्माण के लिए लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना होगा। कार्यशाला में सीनियर और जूनियर डिविजन के 166 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर तृतीय अधिकारी विभा, हवलदार धर्मपाल राणा, इसम सिंह, रघुवीर राणा, त्रिलोक सिंह, सत्यपाल लखरवाल, संजीव कलूरा, कुलदीप जोशी, राकेश बर्नार्ड, ओमवीर सिंह, हिमांशु वर्मा, नरेश पाल रावत, मनीषा शर्मा, प्रीति जैन, रेणु रावत, मीनाक्षी रानी, प्रकाश कौर, सीमा, कामना गुप्ता, मनीष राणा, नरेंद्र सिंह, रीनू मोहन बिष्ट, आशीष रावत, पीताम्बर तोमर, मोहित, मोहन तोमर, मनीष, सीनियर अंडर ऑफिसर देवेंद्र चौहान, जूनियर अंडर ऑफिसर पंकज बिष्ट, सार्जेंट प्रिया राणा, अर्जुन प्रताप, मुकेश चौहान, कारपोरल सलोनी, आशीष, विपुल चौहान, तन्वी, लांस कारपोरल अखिल कैंतुरा, दीपक कुमार, शुभम, योगेश कुमार, विशाल शर्मा, मीनल जोशी आदि मौजूद रहे।