फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धाद और अमर उजाला से संबंधित खबर -

विज्ञापन
हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों के साथ वृक्षारोपण - फोटो : DEHRADUN
विज्ञापन
स्मृति वन में हस्तियों की याद में रोपे गए पौधे अब आकार लेने लगे हैं। हरेला अभियान के तहत वर्ष 2020 में राज्य सरकार की ओर से मालदेवता के पास उपलब्ध कराई गई भूमि पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था धाद ने यह स्मृति वन विकसित किया है। स्मृति वन की पहल का आधार उन श्रेष्ठ विभूतियों को हरेला के बहाने याद करना था, जिनका उत्तराखंड के इतिहास, समाज, संस्कृति, लोक जीवन, भाषा, साहित्य में किसी प्रकार भी का सामाजिक योगदान रहा है।
विज्ञापन

धाद के महासचिव तन्मय ममगाईं ने बताया कि हरेला-2010 अभियान के तहत प्रदेश की दिवंगत विभूतियों के नाम से विभिन्न स्कूलों-संस्थानों में पौधे लगाए जाते रहे हैं। इनको एक स्थान पर लगाकर समाज को उनके योगदान से परिचित करवाने के लिए राज्य सरकार से भूमि मांगी गई थी। वर्ष 2020 में हरेला पर राज्य सरकार ने मालदेवता के पास भूमि उपलब्ध कराई थी। जीत सिंह नेगी, हीरा सिंह राणा, ओंकार दास के नाम से पौधे लगाकर यहां स्मृति वन का शुभारंभ किया गया।
इसमें ब्रिटिशकाल से लेकर वर्तमान तक के लगभग 50 प्रमुख लोगों के नाम पर पौधे रोपे गए हैं, जो अब बड़े होने लगे हैं। स्मृति वन के संयोजक वीरेंद्र खंडूड़ी और सचिव नीना रावत बताती हैं कि स्मृत वन को आम समाज से जोड़ने के लिए अपील की गई कि वे अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधे लगाएं और उसके लिए आर्थिक योगदान दें ताकि देखभाल, रखरखाव और सुरक्षा कार्य किया जा सके। वीरेंद्र बताते हैं कि पिछले दो वर्षों में बड़ी संख्या में लोग आगे आए हैं। लगभग 160 लोगों ने न केवल पौधे लगाए हैं बल्कि उनके संरक्षण के लिए सामूहिक रूप से श्रमदान और आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले चरण में इनके नाम पर रोपे गए पौधे
स्मृति वन में पहले चरण में उत्तराखंड में विशेष योगदान करने वाले दिवंगत विभूतियों चंद्र सिंह गढ़वाली, श्रीदेव सुमन, जॉर्ज ग्रियर्सन, कबूतरी देवी, शेर दा अनपढ़, जयानंद भारती, शैलेश मटियानी, राहुल सांकृत्यायन, गिरीश तिवारी गिर्दा, बीर सिंह ठाकुर, बुद्धि वल्लभ थपलियाल, चारु चंद्र चंदोला के नाम से पौधे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें