फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिलों में आज और कल बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर देहरादून। प्रदेश के पांच जिलों में आज और कल कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, चार अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश भी जारी किए हैं। वहीं, राजधानी देहरादून, हरिद्वार, टिहरी और पौड़ी जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बुधवार 22 जुलाई को भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा 23 जुलाई को भी पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उसके बाद बारिश से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल 24 जुलाई को बारिश के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें