फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा: कागजों पर बना प्लान, सड़कों पर जनता रही परेशान, चंद मिनटों में जवाब दे गया यातायात डायवर्जन प्लान

Wed, 10 Aug 2022 02:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

शहर में टपकेश्वर महादेव शोभायात्रा, तिरंगा यात्रा और मोहर्रम का जुलूस निकाला जाना था। इसके लिए यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान भी तैयार किया, लेकिन चंद मिनटों में ही यातायात डायवर्जन प्लान जवाब दे गया।
विज्ञापन
टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शोभायात्रा और जुलूस के मद्देनजर बना यातायात डायवर्जन प्लान चंद मिनटों में ही जवाब दे गया। पुलिस की तैयारी कागजों पर दिखी और जनता सड़कों पर बेहाल नजर आई। डायवर्ट प्वाइंट से लोगों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों से भेजा गया। इसके लिए जनता को एक किमी जाने को चार से पांच किमी का सफर तय करना पड़ा। हालांकि, इस दौरान शहर का अंदरूनी इलाके में जाम की स्थिति नहीं बनी।

विज्ञापन


मंगलवार को शहर में टपकेश्वर महादेव शोभायात्रा, तिरंगा यात्रा और मोहर्रम का जुलूस निकाला जाना था। इसके लिए यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्जन प्लान भी तैयार किया। बाकायदा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से इसका प्रचार प्रसार भी किया गया, मगर धरातल पर स्थिति कुछ और ही बयां कर रही थी। शहर के अंदर तो हालात सामान्य थे, मगर डायवर्जन प्वाइंट पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उधर, विक्रम और सिटी बसों को भी रोका जाने लगा। इससे हुआ ये कि जुलूस के वाहनों के अलावा शहर के अंदरूनी इलाकों में अन्य वाहन नजर नहीं आए। सब कुछ सामान्य सा लग रहा था, लेकिन जिन लोगों को विक्रम और सिटी बस से जाना था उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। शोभायात्राएं हर साल होती हैं।
विज्ञापन


यातायात प्लान भी बनाए जाते हैं, मगर हर साल एक जैसा ही यातायात प्लान रहता है। लोगों को तमाम जगहों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अबकी यातायात प्लान नया था। अंदरूनी इलाकों में तो हालात देखकर लगा कि पुलिस का ट्रैफिक प्लान काम कर गया, लेकिन, बाहरी इलाकों में वाहन लोग फंसे रहे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

सहारनपुर चौक की तरफ आने वाले वाहनों के पहिये थम गए

शोभायात्रा और जुलूस वाले इलाकों में भीड़ न लगे, इसके लिए मंडी तिराहे पर रूट डायवर्जन किया गया था। यहां से कुछ लोगों को अस्पताल जाना था तो कुछ को प्राइवेट दफ्तरों में। बहुत से लोगों की ज्यादा से ज्यादा दूरी एक किमी से भी कम थी, लेकिन पटेलनगर इंडस्ट्रियल एरिया तक आने के लिए लोगों को हरिद्वार बाईपास और ब्राह्मणवाला के अंदरूनी इलाकों से होकर जाना पड़ा। इससे उन्हें बेवजह चार से पांच किमी तक चलना पड़ा।

मंडी तिराहे पर वाहनों को रोका जा रहा था, जिससे आईएसबीटी की ओर से सहारनपुर चौक की तरफ आने वाले वाहनों के पहिये थम गए। मंडी तिराहे से आईएसबीटी फ्लाईओवर तक एक लेन में जाम लग गया। यहां पर वाहन एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। इससे आईएसबीटी चौराहे पर भी यातायात दबाव बढ़ गया। फ्लाईओवर की सर्विस लेन में वाहन बुरी तरह फंस गए। चौक पर अतिरिक्त फोर्स लगाकर वाहनों को जैसे तैसे वहां से निकाला गया।

ये भी पढ़ें...भारत-पाक बंटवारा: 12 लाख हिंदुओं का कत्ल, माता-पिता ने घोंटा कलेजे के टुकड़ों का गला, पढ़ें-विभाजन की दास्तां

जीएमएस रोड पर भी लंबा जाम लगा। इसका कारण भी मंडी तिराहे पर वाहनों को रोका जाना था। कमला पैलेस से तिराहे तक जाम लगा रहा। पूरी जीएमएस रोड पर ही वाहनों का दबाव बढ़ गया। बल्लुपुर और बल्लीवाला चौक पर भी वाहन फंसे रहे। हालांकि, इन स्थानों की दिक्कत थोड़ी देर बाद ही ठीक हो गई। इधर, सहारनपुर चौक पर भी वाहनों को डायवर्ट किया जा रहा था। यहां भी भयंकर जाम लग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें