10 जनवरी से नियमित हवाई सेवा शुरू करने से पूर्व शुक्रवार को क्रू मेंबर्स की लैंडिंग होनी थी लेकिन विमान नहीं आया। इससे जल्दी हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद कर रहे लोगों को काफी निराशा हुई है। अधिकारियों का दावा है कि 10 जनवरी से हवाई सेवा शुरू की जा रही है।
हेरिटेज एविएशन के सुरक्षा प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि हवाई पट्टी में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। डीजीसीए के अधिकारी सात जनवरी को 11.30 बजे विमान से नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचेंगे। हवाई सेवा जल्दी शुरू हो इसके प्रयास सभी स्तर से हो रहे हैं।