फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: कार्बेट टाइगर रिजर्व के 10 और बाघ राजाजी टाइगर की बनेंगे शान, पश्चिम हिस्से में भेजने की योजना

Fri, 02 May 2025 11:26 AM IST
रेनू सकलानी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

राजाजी टाइगर के पश्चिम हिस्से में दस बाघों को भेजने की योजना है। आरटीआर के पश्चिम भाग में विभिन्न कारणों से बाघों की संख्या बेहद कम थी, जबकि भूभाग काफी बड़ा है। 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्बेट टाइगर रिजर्व के 10 और बाघ राजाजी टाइगर रिजर्व की शान बनेंगे। वन महकमा भविष्य में चरणबद्ध तरीके से बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व (आरटीआर) के पश्चिम हिस्से में भेजने की योजना पर विचार कर रहा है। इससे मानव-वन्यजीव संघर्ष भी कम करने में मदद मिलने की बात अधिकारी कह रहे हैं।

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व का पूर्वी हिस्सा कार्बेट टाइगर रिजर्व से जुड़ा है। यहां पर तो बाघों की संख्या ठीक (वर्तमान में 50 तक संख्या होने का अनुमान) है। आरटीआर के पश्चिम भाग में विभिन्न कारणों से बाघों की संख्या बेहद कम थी, जबकि भूभाग काफी बड़ा है। ऐसे में यहां पर वर्ष-2019 से बाघों को ट्रांसलोकेट करने का काम शुरू किया गया। इसके पीछे बाघों की संख्या में इजाफा होने की भी उम्मीद भी थी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather:  मौसम ने करवट बदली; बदरीनाथ-केदारनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, फिर लौटी ठंड

इसी योजना के तहत कार्बेट टाइगर रिजर्व से बाघों को राजाजी टाइगर रिजर्व में एक नर और तीन मादा बाघिन को आरटीआर में छोड़ा गया। अब एक और नर बाघ को छोड़ा गया है। वनाधिकारियों के अनुसार भविष्य में 10 तक बाघों को चरणबद्ध तरीके से आरटीआर में भेजने की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें