फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिटकुल को मिला हाई टैक्सपेयर पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आयकर विभाग उत्तराखंड ने कॉरपोरेट श्रेणी में दिया यह पुरस्कार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। पिटकुल ने वित्तीय और प्रशासनिक मोर्चे पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आयकर विभाग उत्तराखंड ने कॉरपोरेट श्रेणी में सर्वाधिक आयकर जमा करने वाली संस्थाओं में पिटकुल को पांचवां हाइएस्ट टैक्सपेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


पिटकुल की 107वीं निदेशक मंडल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक खाता अनुमोदित कर दिया गया है। इस वर्ष पिटकुल को 267 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो पिछले वर्ष के 121 करोड़ रुपये के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने इस सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व, पिटकुल अध्यक्ष आनंद बर्द्धन और प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम के मार्गदर्शन के साथ ही कर्मचारियों की मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि पिटकुल ने पिछले वित्तीय वर्ष में 54 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें