फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट हाईवे आज फिर बंद, बुधवार को 19 घंटे ठप रहा था यातायात

Thu, 19 Mar 2020 11:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
हाईवे पर लगी वाहनाें की लंबी कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़-घाट हाईवे आज गुरुवार को फिर बंद हो गया है। शाम तक मार्ग खुलने की संभावना है। थल शेराघाट रूट से वाहनों का संचालन हो रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को भी 500 वाहन फंसे थे

बुधवार को पहाड़ी दरकने से पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे दिल्ली बैंड के समीप बंद हो गया था। सड़क पर विशाल चट्टानों के आने से करीब 19 घंटे यातायात ठप रहा था।
विज्ञापन


बस, जीप, ट्रक सहित लगभग पांच सौ वाहन दिन भर फंसे रहे। बस और जीपों में सवार यात्रियों को भूखे-प्यासे इंतजार करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण कई यात्री लौट गए, जबकि कुछ यात्रियों को पैदल पुल से जाकर दूसरे वाहनों से यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन


हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, बरेली सहित अन्य शहरों की ओर जा रहे यात्री परेशान रहे। शाम 6 बजे मार्ग खुलने पर लोग गंतव्य को रवाना हुए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें