दोबाट में भी भूस्खलन से एनएच बंद
मंगलवार को टनकपुर-तवाघाट एनएच के दोबाट में भी भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। जिसके चलते दारमा, व्यास और चौदास घाटी के दर्जनों वाहन और ग्रामीण दिन भर फंसे रहे। हिलवेज कंपनी के पीआरओ त्रिलोक सिंह दानू ने बताया की लगातार बोल्डर आने से सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। सड़क बुधवार को खुलने की उम्मीद है।