फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का लाइसेंस जारी, 15 जनवरी से शुरू होगी हवाई सेवा 

Sat, 12 Jan 2019 11:47 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी में राज्य सरकार के विमान से उतरते लोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पिथौरागढ़ से देहरादून के बीच हवाई सेवा संचालित करने के लिए केंद्र ने लाइसेंस जारी कर दिया है। जिससे 15 जनवरी से हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, देहरादून से गाजियाबाद के हिंडन के बीच भी जल्द ही हवाई सेवा शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


केंद्र की उड़ान योजना के तहत दूसरे चरण में देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू की जानी है। चार जनवरी को डीजीसीए के अधिकारियों ने नौ सीटर विमान से देहरादून से पिथौरागढ़ नैनी सैनी हवाई पट्टी तक ट्रायल किया। हवाई सेवा का ट्रायल कामयाब रहने के बाद डीजीसीए की रिपोर्ट पर केंद्र ने लाइसेंस जारी कर दिया है।

प्रदेश नागरिक उड्डयन विभाग ने 15 जनवरी से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके बाद गाजियाबाद के हिंडन के लिए भी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। बता दें कि उड़ान योजना के पहले चरण में देहरादून से पंतनगर के लिए सीधी हवाई सेवा चार जनवरी को शुरू की गई।
विज्ञापन


फिलहाल यह हवाई सेवा सप्ताह में चार दिन ही संचालित होगी। योजना के तीसरे चरण में चंडीगढ़-पंतनगर- लखनऊ हवाई सेवा के लिए केंद्र ने सहमति दे दी है। विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उधर, सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा के लिए केंद्र ने लाइसेंस दे दिया है। 15 जनवरी से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें