फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विस उपचुनाव परिणाम: भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत की जीत, कांग्रेस को मिली मात

Fri, 29 Nov 2019 08:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
चंद्रा पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा को फिर से विजय हासिल हुई है। इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत की पत्नी और भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत ने जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी को 3267 मतों से पराजित किया।

विज्ञापन


चंद्रा पंत को 26086 और अंजू लुंठी को 22819 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार भट्ट को मात्र 835 मत मिले। 11 राउंड में हुई मतगणना में कांग्रेस को 11 राउंड में से केवल एक राउंड में बढ़त मिली। जीत के बाद नव निर्वाचित विधायक चंद्रा पंत ने नगर में जुलूस निकालकर लोगों का आभार जताया।  


अपने परिजनों और समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत
विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत की असामयिक मौत के बाद इस सीट पर उपचुनाव के तहत गत 25 नवंबर को मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को मतगणना के बाद इस सीट का परिणाम घोषित किया गया। इससे पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महाविद्यालय स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई।

पहले राउंड में भाजपा की चंद्रा पंत को को 88 मतों की बढ़त मिली। दूसरे राउंड में दोनों प्रत्याशियों को बराबर 2317-2317 मत मिले। तीसरे राउंड में भाजपा 367, चौथे राउंड में 278,  पांचवें में 464 और  छठे राउंड 249 मतों से आगे रही।

मेरी प्राथामिकताएं वही रहेंगी, जिन्हें स्व. प्रकाश पंत अधूरा छोड़ गए

सातवें राउंड में कांग्रेस 152 मतों से आगे चली गई। आठवें राउंड में भाजपा 363, नौवें में 701,  दसवें में 765 और 11वें राउंड में पांच मतों से आगे रही। भाजपा को पोस्टल बैलेट से 255, कांग्रेस को 116, सपा को नौ मत मिले। निर्वाचन अधिकारी तुषार सैनी ने भाजपा की विजयी प्रत्याशी चंद्रा पंत को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
 
जीत के बाद चंद्रा पंत भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथामिकताएं वही रहेंगी, जिन्हें स्व. प्रकाश पंत अधूरा छोड़ गए हैं। उनके विकास के सपनों को पूरा करुंगी। जनता के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करुंगी। हमेशा क्षेत्र का विकास आगे बढ़ाने का प्रयत्न करुंगी। पिथौरागढ़ की जनता ने जो मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं उनका आभार प्रकट करती हूं।
प्रत्याशी                        -     कुल वोट
भाजपा प्रत्याशी चंद्रा पंत -      26086
कांग्रेस प्रत्याशी अंजू लुंठी -    22819
समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मनोज भट्ट -  835
नोटा                            -      844  
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की जीत भाजपा में विश्वास और सरकार के कार्यों पर मुहर-अध्यक्ष भट्ट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत भाजपा में जनता के विश्वास और सरकार के कार्यों पर मुहर है। उन्होंने पिथौरागढ़ की जनता को विश्वास जताया कि प्रकाश पंत के अधूरे सपनों का पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया। 

यहां जारी एक प्रेस बयान में भट्ट ने जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में चंद्रा पंत विजय बनाकर चुनाव क्षेत्र की जनता ने भाजपा पर अपने विश्वास को पुन: प्रकट किया है। साथ ही जनता ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। इसके उन्होंने जनता का आबार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वर्गीय प्रकाश पंत के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा।

चंद्रा पंत एक योग्य विधायक रूप में क्षेत्र की सेवा करेंगी। उन्होंने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम जनता की अपेक्षाओं का पूरा करें। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी कि उनकी मेहनत इस विजय का आधार बनीं। इस चुनाव में जनता को कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया और कांग्रेस का दुष्प्रचार कांग्रेस के लिए घातक साबित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें