फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ उपचुनाव: भाजपा ने दो सदस्यीय समिति बनाई, प्रत्याशी के लिए पार्टी के पास कई नाम

Mon, 28 Oct 2019 11:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा होने के साथ ही प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। ये चुनाव इस समिति की निगहबानी में होगी। समिति में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी और राज्यमंत्री रेखा आर्य को शामिल किया गया है। दो सदस्यीय समिति जल्द पिथौरागढ़ में डेरा डालेगी और चुनावी गतिविधियों का संचालन करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में समिति के गठन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के नाम की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व करेगा।

स्वर्गीय प्रकाश पंत के परिजनों के अलावा पार्टी के पास कई कार्यकर्ताओं के नाम हैं। इन सभी नामों का एक पैनल तैयार करके केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व नाम तय करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद इस पर चर्चा होगी। इस बीच दो सदस्यीय कमेटी चुनाव संचालन के कार्य में जुट जाएगी। भट्ट ने कहा कि पार्टी उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें