फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ उपचुनाव 2019: मयूख का मोह छोड़ कांग्रेस घोषित करेगी नया प्रत्याशी 

Sun, 03 Nov 2019 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नाम करीब-करीब तय, जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी टटोल रही पार्टी 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कांग्रेस विधायक मयूख महर के इनकार के बाद अब कांग्रेस पिथौरागढ़ उपचुनाव में बुरी तरह फंस गई है। पार्टी अब यहां नए प्रत्याशी की खोज में है। माना जा रहा है कि पार्टी अब किसी नए चेहरे पर ही दांव खेलेगी। प्रत्याशी की घोषणा जल्द होने की संभावना है। प्रत्याशी चयन के लिए पार्टी जातीय से लेकर क्षेत्रीय समीकरणों को टटोल रही है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस का सारा दारोमदार पूर्व विधायक मयूख महर पर ही था। मयूख के चुनाव लड़ने से साफ  ना करने के बाद भी पार्टी मानकर चल रही थी कि वह मान जाएंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की ओर से मयूख से उप चुनाव लड़ने का आग्रह करने के बाद पार्टी नेताओं को लगा था कि वह आखिरकार चुनाव लड़ना स्वीकार कर लेंगे। मयूख ने तीन दिन का समय मांगकर पार्टी नेताओं की उम्मीदों को बढ़ा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के स्तर से तीन नामों पर विचार

अब मयूख ने चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया है। जिसके बाद पार्टी ने नए प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के स्तर से तीन नामों पर विचार किया जा रहा है। पार्टी अब इस कोशिश में है कि किसी नए चेहरे को ही मैदान में उतारा जाए। इसके साथ ही जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी टटोला जा रहा है।

मयूख की ना के बाद भी पार्टी का हौसला अभी बरकरार है। पार्टी नेताओं के मुताबिक मयूख ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में खुलकर काम करने का इरादा जाहिर किया है। इस वजह से इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि नया प्रत्याशी मयूख की पसंद का भी हो।

इतना होने पर भी कांग्रेस अपनी तरफ से कोई खतरा उठाने को तैयार नही है। यह भी संभव है कि नाम घोषित करने से पहले कांग्रेस पिथौरागढ़ में पर्यवेक्षक भेजे। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक पार्टी ने नया प्रत्याशी तय कर लिया है। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें