फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ उपचुनाव: कांग्रेस से अंजू लुंठी और भाजपा से चंद्रा पंत ने भरा नामांकन

Wed, 06 Nov 2019 01:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
अंजु लुंठी/चंदा पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी पर दांव खेला है। उम्मीदवार अंजू लुंठी ने गुरुवार को नामांकन भरा। वे ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं। पूर्व विधायक मयूख महर, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत खाती, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे। वहीं, भाजपा की उम्मीदवार चन्द्रा पंत ने भी नामांकन भर दिया है। प्रभारी राजेन्द्र भंडारी, सांसद अजय टम्टा, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया समेत कई वरिष्ठ नेता उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


अंजू के मैदान में उतरने से उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच रोचक मुकाबला होने के आसार बढ़ गए हैं। वित्त मंत्री स्व. प्रकाश पंत के निधन के बाद खाली हुई पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर 25 नवंबर को उपचुनाव होना है। 

भाजपा ने इस सीट में स्व. पंत की पत्नी चंद्रा पंत को उम्मीदवार घोषित कर दिया था, जबकि कांग्रेस में पहले सभी की नजरें मयूख महर पर टिकी थीं। मयूख महर के उम्मीदवारी के लिए मना करने के बाद प्रत्याशी का चयन नहीं हो पाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें