फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh : चीन सीमा पर आखिरी गांव में लहराया 100 फुट ऊंचा तिरंगा, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत हो रहा विकास

Mon, 17 Apr 2023 04:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार सीमांत गांवों को विकसित कर रही है। इसी सूची में यह गांव भी शामिल है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन सीमा पर स्थित आखिरी गांव गुंजी में रविवार को 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार सीमांत गांवों को विकसित कर रही है। इसी सूची में यह गांव भी शामिल है। गुंजी गांव में 100 फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण करते हुए सांसद अजय टम्टा ने कहा, यह सीमा पर स्थित अंतिम गांव नहीं, प्रथम गांव है। सीमा पर स्थित गांवों को केंद्र सरकार वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत विकसित कर रही है।

विज्ञापन


टनकपुर से लिपुलेख तक सड़क निर्माण का कार्य जोरों पर
सांसद टम्टा रविवार को 14,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित ओम पर्वत के दर्शन करने के बाद काली नदी के उद्गम स्थल कालापानी मंदिर के दर्शन को पहुंचे। इसके बाद गुंजी गांव में व्यास घाटी के सात गांवों की महिलाओं और लोगों ने उनका स्वागत किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने शिव वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांसद टम्टा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने काफी संघर्ष किया है। टनकपुर से लिपुलेख तक सड़क निर्माण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। 56 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से सीमांत के गांवों को विकसित किया जाएगा।

इस तरह होगा गांव का कायाकल्प 
गुंजी में इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा और ट्रेकिंग रूटों का निर्माण किया जाएगा। यहां पर कैलाश म्यूजियम भी बनाया जाएगा, जिसमें सीमांत की संस्कृति, वेषभूषा को संरक्षित किया जाएगा। डीएम रीना जोशी ने कहा, गुंजी गांव में मोबाइल टावर लगाने के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। जल्द मोबाइल टावर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुटी, नाभी, नपलच्यू गांव भी शामिल : डीएम रीना जोशी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना में कुटी, नाभी, नपलच्यू गांव को भी शामिल कर दिया गया है। सीमांत में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए इन गांवों को विकसित किया जा रहा है। गांवों के विकसित होने के बाद पलायन पर रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें