फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलट बाबा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार, आज होंगी हार्ट संबंधी जांच

Sat, 06 Apr 2019 11:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
पायलट बाबा को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पायलट बाबा के स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें मेडिसिन आईसीयू में रखा गया है। शुक्रवार को उनकी किडनी, लीवर और खून संबंधी जांचें कराई गईं थी। जांच रिपोर्ट में कुछ खास बात नहीं है। सीने में भारीपन, ब्लड प्रेशर और सांस की दिक्कत के कारण बाबा को गुरुवार देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अशोक ने बताया कि बाबा को पहले से ही ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी की दिक्कत है। उनकी हार्ट संबंधी दवाएं भी चल रहीं हैं। उनके लीवर, किडनी और खून संबंधी जांचें कराई गईं। जांच रिपोर्ट में पुरानी बीमारी संबंधी ही लक्षण मिले हैं। रिपोर्ट में कुछ नए लक्षण नहीं हैं। बाबा की शनिवार को हार्ट संबंधी जांचें की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें