धोखाधड़ी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद तबियत बिगड़ने पर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती कराए गए पायलट बाबा की हालत स्थिर बनी हुई है। पायलट बाबा को चार अप्रैल को एसटीएच में भर्ती कराया गया था।
उनका स्वास्थ्य स्थिर होने पर 10 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया था। हालांकि, 10 अप्रैल की देर शाम तबियत बिगड़ने पर उन्हें फिर एसटीएच लाया गया था। सूत्रों की मानें तो एसटीएच प्रशासन की ओर से जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर बाबा के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई है। एमएस डॉ.अरुण जोशी ने बताया कि बाबा की हालत स्थिर है। उन्हें बी वार्ड में रखा गया है।