फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साईं बाबा के विरोध में आए पायलट बाबा

Sat, 28 Jun 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
साईं मंदिरों के विरुद्ध शंकराचार्य के बयान का समर्थन सभी संतों द्वारा लगातार किया जा रहा है। संतों का मानना है कि जो व्यक्ति को भगवान बनाकर पूजता है, वह धर्म का उपहास उड़ाता है।
विज्ञापन


प्रख्यात योगी और जाने-माने संत पायलट बाबा ने कहा कि साईं बाबा संत हो सकते हैं, किंतु भगवान नहीं। जो लोग उनके नाम के मंदिर बनाकर भोली-भाली जनता को गुमराह कर रहे हैं, उन्हें सलाखों के पीछे जाना चाहिए। वास्तव में साईं के नाम पर कुछ लोगों का गोरखधंधा खूब चल रहा है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने एक बयान में आरोप लगाया कि धर्म की गरिमा गिराने के लिए नए-नए भगवानों को प्रगट किया जा रहा है। सनातन धर्म इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साईं मंदिरों के नाम पर चल रहा व्यापार

निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत राजेशदास ने कहा कि साईं बाबा के नाम से चल रहे सभी संस्थान व्यापारिक है। नए-नए मंदिर बनाकर सनातन धर्म का मूल स्वरूप नष्ट किया जा रहा है।

जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्म के नाम पर साईं भक्त व्यवसाय चला रहे हैं। वास्तव में कुछ लोग आम जनता को गुमराह कर लूट का धंधा खोले बैठ हुए हैं।

दूधेश्वर मंठ के परमाध्यक्ष महंत नारायण गिरी ने आस्था के नाम पर चल रहे आडंबर को गलत बताया। महामंडलेश्वर डॉ. श्यामसुंदरदास शास्त्री, महादेव महाराज, जयराम भारती, हरिवल्लभदास शास्त्री, रामानंद पुरी, चिद्विलासानंद गिरी, सुरेंद्र नाथ आदि ने भी साईं मंदिरों की कड़ी आलोचना की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें