फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव के इस धाम में टूटा रिकॉर्ड, ढाई महीने में ही पहुंच गए पूरे सीजन के श्रद्घालु

Mon, 19 Jun 2017 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान श‌िव के इस धाम में प‌िछले कई सालों का र‌िकॉर्ड टूट गया। मात्र ढाई महीने में ही यहां पूरे सीजन के श्रद्घालु पहुंच गए।
विज्ञापन


देवभूमि में देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। चार धाम यात्राओं में जून के पहले पखवाड़े में पिछले सभी रिकार्ड टूट गए हैं। मात्र ढाई महीने में ही देश एवं विदेश से 14 लाख 65 हजार 665 भक्त चार धाम यात्रा कर चुके हैं। 

यात्रा अभी अक्तूबर तक चलनी हैं। यात्रा समापन तक श्रद्धालुओं की संख्या 30 लाख तक पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़ से पुलिस एवं प्रशासन के हाथ पांव फूले हैं।
विज्ञापन


बाबा केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री हिंदुओं की आस्था के बड़े धाम हैं। लाखों भक्त सालाना दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इस साल यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा अप्रैल आखिरी सप्ताह और केदारनाथ एवं बद्रीनाथ यात्रा मई पहले हफ्ते से शुरू हुई हैं।

यात्राओं में देश एवं विदेशों से रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन का सबसे अधिक दबाव यहां की सड़कों पर पड़ रहा है। इससे जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

इतने यात्री पहुंचे बाबा के धाम

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक 15 जून तक 1465665 श्रद्धालुओं ने चार धाम दर्शन किए हैं। पिछले साल पूरे सीजन में भक्तों की संख्या 1412656 थी। इस साल ढाई महीने में पिछले सीजन के तुलना में 53 हजार भक्त अधिक पहुंच चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक यमुनोत्री यात्रा का एक नया रिकार्ड बना है।

 यमुनोत्री में पिछले पूरे सीजन की तुलना में 14 लाख 360 श्रद्धालु अधिक आ चुके हैं। इसी तरह गंगोत्री में 1175 और केदारनाथ में भी पिछले पूरे सीजन की तुलना में मात्र ढाई महीने में 28128 श्रद्धालु अधिक आए हैं। पुलिस का कहना है कि जून आखिर से मानसून शुरू हो जाएगा। मानसून में यात्रा मार्गों में खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

2013 में दैवी आपदा से केदार घाटी में जबर्दस्त त्रासदी हुई थी। इससे चारों धाम की यात्राएं बाधित हो गई थी। आपदा के बाद 2014 में मात्र 35736 श्रद्धालु ही चार धाम दर्शन कर पाए थे। 2015 और 2016 की यात्राओं पर भी असर दिखा। 

यात्रा वर्ष    2016 (पूरे सीजन)     2017 (अब तक)
यमुनोत्री        160558                300918
गंगोत्री            287997                289172
केदारनाथ        309746                337874
बद्रीनाथ            654355                537701
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें