फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: उत्तराखंड में दस्तक, गुजरात का तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध, एम्स ऋषिकेश की डायरेक्टर ने दी सलाह

Sat, 24 May 2025 11:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन संक्रमित रिपोर्ट किए गए हैं। जिनमें से एक गुजरात का तीर्थ यात्री संदिग्ध मिला है। फिलहाल, जांच चल रही है।
विज्ञापन
मीनू सिंह, डायरेक्टर एम्स ऋषिकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश एम्स में कोरोना के तीन संक्रमित रिपोर्ट किए गए हैं। जिनमें गुजरात का एक तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध भी शामिल है। जिसकी एम्स में जांच की जा रही है। एम्स निदेशक ने कोरोना से सचेत रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण को देखते हुए एम्स प्रशासन ने एतिहात लागू किए हैं। एम्स प्रशासन ने बताया कि तीन मरीज कोराना संक्रमित पाए गए थे। जिनमें एक को अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है। जबकि एक एम्स की चिकित्सक हैं, जिन्हें अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। वहीं बदरीनाथ की यात्रा पर जा रहा गुजरात का एक तीर्थ यात्री कोरोना संदिग्ध पाया गया है। जिसकी एम्स में जांच चल रही है।

एम्स निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि यदि किसी को ज्यादा खांसी या बुखार की शिकायत है तो वह जांच करा लें। निदेशक प्रो.मीनू सिंह ने कहा कि यह वेरिएंट अधिक गंभीर तो नहीं है लेकिन यदि किसी को पहले से शूगर, हार्ट संबंधी बीमारी, हाइपर टेंशन जैसी बीमारी है तो वह लोग अपनी जांच कराएं और देखरेख में रहें। प्रो. मीनू ने कहा कि एम्स के पास पर्याप्त संसाधन पर्याप्त मात्रा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें