फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे यात्री की हार्ट अटैक से मौत 

Tue, 15 Oct 2019 03:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
विज्ञापन

केदारनाथ यात्रा से लौटे रहे पश्चिम बंगाल से आए एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर आवश्यक  कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय रुद्रप्रयाग से बताया गया कि आज पश्चिम बंगाल से आए 13 सदस्यीय यात्रियों का दल बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सोनप्रयाग स्थित एक होटल में रुका था।

विज्ञापन


जहां दल में शामिल पंकज कुमार (70) पुत्र सरोज बंधु सरकार, निवासी मोहरीपड़ा, जिला जलपाईगुड़ी पश्चिम बंगाल ने सीने में दर्द की शिकायत की। साथ के अन्य लोगों द्वारा उन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया है। पुलिस द्वारा परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरा गया। इस वर्ष नौ मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में अभी तक 61 यात्रियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें