यमुनोत्री धाम दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के एक यात्री की जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
एसओ संतोष कुंवर ने बताया कि यमुनोत्री धाम से लौटते वक्त एक किमी आगे जानकीचट्टी पैदल मार्ग पर महाराष्ट्र निवासी लेखराम माहोरे (63) पुत्र सीताराम की पौने सात बजे अचानक तबियत खराब हो गई।
परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही यात्री की मौत हो चुकी थी।