फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag: घास काट रही महिला पर झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने किया हमला, लहुलुहान हालत में जान बचाकर भागी

Fri, 11 Jul 2025 02:11 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)

सार

झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। लहुलुहान हालत में महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवप्रयाग नगर के समीपवर्ती तुंणगी गांव में घास लेने गई महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को सीएचसी बागी में उपचार के लिए ले जाया गया जहां से श्रीनगर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तुंणगी गांव निवासी जगदम्बा देवी (63) पत्नी स्व जीत सिंह पास के गदेरे में घास लेने गई थी। यहां झाड़ियों में छिपे जंगली सुअर ने अचानक हमला कर हाथ व पैर को बुरी तरह काटकर गहरे घाव कर दिए। लहुलुहान जगदंबा देवी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

ये भी पढ़ें...Haridwar:  कांवड़ यात्रा आज से प्रारंभ...गंगा और शिव को समर्पित, दक्षेश्वर बनकर एक माह कनखल में बिताएंगे आशुतोष
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों द्वारा बेसुध महिला को सीएचसी पाली ले जाया गया।जहाँ महिला की स्थिति गंभीर देखते चिकित्सकों द्वारा  प्राथमिक उपचार के बाद उसे श्रीनगर बेस अस्पताल हेतु रेफर कर दिया गया। तुंणगी गाँव वासियों ने रेंजर एम एस रावत को ज्ञापन देकर  जंगली सुअरो से उन्हे सुरक्षा दिये जाने व गरीब महिला जगदम्बा देवी को उचित मुआवजा देने की मांग की ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें