फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और ट्रक में टक्कर, सात महिला घायल

Sun, 11 Oct 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी में चंबा-धरासू मार्ग पर पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर होने से सात महिलाएं घायल हो गईं। इनमें से चार महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


चंबा-धरासू मोटर मार्ग पर कंडीसौड़ से तीन किमी आगे चिन्यालीसौड़ की तरफ पनियाली तोक में एक पिकअप वाहन और ट्रक की टक्कर होने से सात महिलाए घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए कंडीसौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। चार महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बौराड़ी रैफर किया गया है।

रविवार दोपहर डेढ़ बजे के लगभग पिकअप वाहन संख्या यूके09सीए0516 कंडीसौड़ से चिन्यालीसौड़ की तरफ जा रहा था। उक्त वाहन में सवार खांड गांव की महिलाए घास लेकर अपने घर जा रही थी। चिन्यालीसौड़ की तरफ से आ रहे ट्रक संख्या यूके 07सीसी-1351 की पनियाली तोक में टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टक्कर होते ही पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में पिकअप वाहन में सवार खांड गांव की कमली देवी पत्नी बलवीर लाल,रजनी देवी पत्नी राकेश लाल, ममता देवी पत्नी खुशहाल, कु. पिंकी पुत्री रेशीलाल, दीपा देवी पत्नी उम्मेद लाल, कु. सीमा पुत्री उम्मेद लाल, लता देवी पत्नी रणवीर लाल घायल हो गई।

उन्हें 108 सेवा से उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में भर्ती किया गया। कमली देवी, रजनी देवी, ममता देवी व सीमा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्तपाल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर राजस्व निरीक्षक सुनील चमोली मौके पर पहुंचे और घालयों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक पुरोला सतेंद्र राणा व पिकअप वाहन चालक बाडा गांव निवासी अजय भट्ट को हल्की चोटे आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें