फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः सैन्यकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, चार साल से शादी का झांसा देने का आरोप

Fri, 06 Sep 2019 12:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के बागेश्वर में सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। काफलीगैर के नायब तहसीलदार भूपाल सिंह मटियानी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेदीबगड़ पटवारी चौकी में धारा 376, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सेना के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

विज्ञापन


काफलीगैर तहसील के एक गांव की युवती ने बृहस्पतिवार को राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कनालीछीना क्षेत्र के ग्राम पीपली निवासी राकेश कुमार सैन्यकर्मी है। करीब चार साल से उसका पीड़िता से संबंध था। इस दौरान शादी का झांसा देकर वह उसका यौन शोषण करता रहा। एक बार ग्रामीणों ने दोनों को साथ देखा तो विरोध किया। बाद में गांव में हुई पंचायत में आरोपी युवती से शादी करने को तैयार हुआ।

अब वह शादी से मुकरने लगा है। अन्य लोगों को यह बात बताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी सैन्य कर्मी पर है। राजस्व उपनिरीक्षक परवीन सिंह टाकुली मामले की विवेचना कर रहे हैं। राजस्व उपनिरीक्षक भगवती देवी ने पीड़िता के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें