सनातन धर्म इंटर काॅलेज बन्नू काॅलोनी, रेसकोर्स में फूलदेई पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोगों के घरों की दहलीज पर फूल डाले और सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने बच्चों को मिठाई व उपहार दिए। प्रधानाचार्य राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा।
उधर, कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की ओर से फूलदेई पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था की सांस्कृतिक सचिव बबीता शाह लौहानी ने बताया कि परिषद की सभी शाखाएं अपने क्षेत्रों में फूलदेई पर्व मना रही हैं। इस मौके पर बच्चों ने घरों की दहलीज पर जाकर फूल डाले। बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के घर की दहलीज पर भी फूल डाले। यहां निर्मला जोशी ने बच्चों का स्वागत कर उपहार वितरित किए।