पीएफ खाते से जुड़ी तमाम समस्याओं के समाधान के लिए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संवाद को अमर उजाला के देहरादून पेज पर लाइव किया गया। जिसमें यूजर्स का भारी रिस्पांस देखने को मिला।
बुधवार को देहरादून कार्यालय में आयोजित अमर उजाला संवाद में ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने पीएफ से जुड़े सवालों का जवाब दिया।
देहरादून अमर उजाला के फेसबुक पेज पर अमर उजाला संवाद को 62 हजार से ज्यादा व्यूज मिले। वहीं 727 यूजर्स ने इस लाइव संवाद को शेयर किया। और तीन सौ से भी ज्यादा लोगों ने लाइव संवाद के दौरान अपने सवाल पूछे।