फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF को लेकर कोई सवाल कर रहा है परेशान, तो यहां मिलेगा समाधान, जल्दी से क्लिक कर पढ़ें

Wed, 17 Jan 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप पीएफ से जुड़ी कोई जानकारी लेना चाहते हैं। पीएफ खाते की कोई समस्या है। कंपनी आपको पीएफ तो चोरी नहीं कर रही है। क्या आपका सही पीएफ कट रहा है। ऐसी तमाम जानकारियों के लिए 17 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अमर उजाला कार्यालय में संवाद होगा।

विज्ञापन


इस दौरान ईपीएफओ के रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव अमर उजाला कार्यालय में मौजूद रहेंगे। वह पीएफ खाताधारकों के सवालों के जवाब देंगे। उनकी समस्याएं सुनेंगे। आप अपनी शिकायत या सवाल, फेसबुक, ट्वीटर, वॉट्सएप या सीधे फोन करके हम तक पहुंचा सकते हैं।

फेसबुक और ट्वीटर पर आप जो सवाल पोस्ट करेंगे, उनका जवाब भी मिलेगा। यह संवाद फेसबुक पर लाइव भी देखा और सुना जा सकेगा। संवाद में प्रदेश के कई बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे। इस दौरान वह पीएफ को लेकर सुझाव भी देंगे।
विज्ञापन


फेसबुक पर ऐसे भेजें सवाल : अपने फेसबुक में सर्च बार में जाकर Amar Ujala Dehradun टाइप करें। इसके बाद अमर उजाला देहरादून का पेज खुलेगा। इस पेज के इनबॉक्स में अपना सवाल पोस्ट कर दें। इन सवालों के जवाब आपको फेसबुक लाइव के जरिए मिल सकेंगे।

वॉट्सएप पर इस नंबर पर भेजें सवाल : 7017971193 (केवल वॉट्सएप के लिए) 17 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक यहां करें कॉल : 9675201318, 01352720378, 9675201319

विज्ञापन

घर बैठे करें पीएफ से जुड़ी शिकायत

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से जुड़ी कोई भी शिकायत अब घर बैठे कर सकते हैं। इसके लिए ईपीएफओ ने अपनी वेबसाइट लांच की है। इस वेबसाइट पर आप न केवल शिकायत दर्ज करा सकते हैं बल्कि उसे देख भी सकते हैं।

ईपीएफ ओ के मुताबिक अगर आपको पीएफ  से जुड़ी कोई परेशानी है तो आप उसकी शिकायत ईपीएफ ओ से कर सकते हैं। वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराने के बाद उसका स्टेटस भी देख सकते हैं।

ऐसे दर्ज कराएं शिकायत
शिकायत दर्ज करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट पर लॉगइन करें। यहां ‘रजिस्टर ग्रीवांस’ के विकल्प पर क्लिक करें। इस पर क्लिक करने के बाद नई विंडो खुलेगी। उस पर अपनी पूरी जानकारी भर दें।

अपना पीएफ नंबर, कंपनी का नाम भी देना होगा। इसके बाद सबमिट का बटन दबाएं। आपकी शिकायत दर्ज होने के साथ ही आपको एक शिकायत नंबर मिलेगा, इसे लिखकर रख लें। शिकायत की स्थिति पता करने के लिए यह शिकायत नंबर काम आएगा। खास बात यह है कि शिकायत के लिए अगर आपके पास कोई सबूत है तो उसकी फोटो भी अपलोड कर सकते हैं।

यहां दर्ज कराएं शिकायत : epfigms.gov.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें