फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीएफ के मामलों का 27 जनवरी को होगा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारकों, पेंशनरों व नियोजकों की समस्याओं के समाधान के लिए 27 जनवरी को निधि आपके निकट कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के सात स्थानों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ईपीएफओ से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम विश्वजीत सागर ने बताया, हरिद्वार सुपराजित इंजीनियरिंग लिमिटेड आईपी-4 बहादराबाद, देहरादून में प्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड सेलाकुई, टिहरी गढ़वाल में नमामि रिजॉर्ट शिवपुरी, पौड़ी गढ़वाल में बाल भारती स्कूल कोटद्वार, चमोली में नगर पालिका कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग में मस्क हिल और उत्तरकाशी में नगर पंचायत नौगांव में सुबह नौ बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पेंशनरों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए एक पेंशन हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बीमा योजना ईडीएलआई के विषय में जानकारी देने के साथ बीमा योजना, केस कोय लाभ, भुगतान के लिए दावा कैसे करें और नई पहल प्रणालीगत सुधार के विषय में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें