इनमें से अभी तक केवल 12,500 पीएफ धारकों ने ही अपने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराए हैं। 21,409 पीएफ खाताधारकों ने अभी तक सर्टिफिकेट जमा ही नहीं कराए हैं।
ईपीएफओ के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार यादव का कहना है कि अगर 31 दिसंबर तक सर्टिफिकेट जमा न कराए गए तो सभी की पेंशन बंद कर दी जाएगी। उन्होंने सभी से जल्द सर्टिफिकेट जमा कराने की अपील की है।
ईपीएफओ ने लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए पंजाब नेशनल बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के साथ करार किया हुआ है। इसके तहत किसी भी नजदीकी बैंक शाखा में जाकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया जा सकता है।
सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए आपको फिंगर प्रिंट और रेटीना स्कैनिंग करानी होगी। इसके बाद खाताधारक के मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा। इस पासवर्ड को फीड करने के बाद आपका लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट हो जाएगा।
लाइफ सर्टिफिकेट के लिए ईपीएफओ के देहरादून, हरिद्वार स्थित कार्यालय के अलावा पीएनबी, एसबीआई में संपर्क किया जा सकता है। अगर कोई ब्रांच मैनेजर आनाकानी करे तो सीधे ईपीएफओ को इसकी शिकायत की जा सकती है।
- मनोज कुमार यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, ईपीएफओ, देहरादून