फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल 3.80 रुपये घटा, डीजल-गैस महंगी

Tue, 01 Oct 2013 12:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल के दाम में कुछ दिन से लगातार जारी बढ़ोतरी के बाद तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत दी है। हालांकि डीजल की कीमत बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


सितंबर में 13 दिन के भीतर तेल के दाम में करीब पांच रुपये बढ़ा दिए गए थे। सोमवार देर शाम तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 3.05 रुपये की कमी कर दी।

उत्तराखंड में जुड़ा 25 फीसदी टैक्स
पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव अमरजीत सेठी ने बताया कि उत्तराखंड में 25 फीसदी टैक्स जोड़ने के बाद पेट्रोल की कीमत में 3.80 रुपये की कमी हो गई है।

वहीं डीजल के रेट में तेल कंपनियों ने 50 पैसे की बढ़ोतरी की है, लेकिन एक्साइज और टैक्स में कुछ छूट से उत्तराखंड में यह बढ़ोतरी 49 पैसे की है। उन्होंने बताया कि अब डीजल की कीमत 55.52 रुपये से बढ़कर 56.01 रुपये हो गई है। नई कीमतें रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी।

..लेकिन सिलेंडर महंगा
पेट्रोल की कीमतों में राहत तो मिली, लेकिन तेल कंपनियों ने कामर्शियल और नॉन सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। देहरादून में नॉन सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर में 70.50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर में 107.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजलः पुराना रेट नया रेट डीजल 55.52 56.01
पेट्रोलः पुराना रेट नया रेट कंपनी पुराने रेट नए रेट इंडियन ऑयल 79.67 75.85 भारत पेट्रोलियम 79.72 75.9 हिंदुस्तान पेट्रोलियम 79.71 75.89
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें