फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी की उम्र से लाल कृष्ण आडवाणी की उम्र तक पहुंची पेट्रोल की कीमतें'

Tue, 11 Sep 2018 07:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
lal krishna advani, pm modi
विज्ञापन

पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मोर्चों पर बुरी तरह विफल रही है।

विज्ञापन


कहा कि पेट्रोल की कीमतें मोदी की उम्र से आडवाणी की उम्र तक पहुंच चुकी हैं। 

देश में बेरोजगार तनाव में हैं, जबकि किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। उन्होंने आम जनता से दस सितंबर को प्रस्तावित भारत बंद में सहयोग करने की अपील की है।

Trending Videos

ranjeet singh rawat
रविवार शाम पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ के आवास पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने सत्ता में काबिज होने पर महंगाई कम करने का वादा किया था।

लेकिन, सरकार ने जनता से किया अपना यह वादा पूरा नहीं किया। रावत ने कहा कि पेट्रोल की कीमतें मोदी की उम्र से आडवाणी की उम्र तक पहुंच चुकी हैं।

राष्ट्रवाद का नारा देने वाली भाजपा सरकार नोटों को चीन से छपवा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है। वार्ता में रानीखेत विधायक करन माहरा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, सुनील आर्य आदि थे।
विज्ञापन

भारत बंद के आहृवान को सफल बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने पूरी ताकत झोंकी

देहरादून में भारत बंद - फोटो : amar ujala
महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस पूरे प्रदेश में बंद कराएगी। कांग्रेस हाईकमान के भारत बंद के आहृवान को सफल बनाने के लिए प्रदेश संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है।

सोमवार को महंगाई के विरोध में भारत बंद के चलते देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पार्टी के सभी जिलाध्यक्षों को बंद की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस का जोर बाजार बंद कराने पर रहेगा। स्कूल-कॉलेज, कार्यालय और परिवहन की व्यवस्था को बंद से मुक्त रखा गया है। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए शहर को चार जोनों में बांटा है। इस दौरान पीएसी और दंगा नियंत्रक वाहन भी तैनात रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें