केंद्र सरकार ही नहीं उत्तराखंड सरकार ने भी आम जनता को सौगात दी है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बाद प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में ढाई रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।
इससे प्रदेश में दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में कुल पांच रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में पत्रकार वार्ता में कहा कि जनहित में पेट्रोल और डीजल के दामों को कम करने का निर्णय लिया गया है।