फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol, Diesel Prices 27 March: उत्तराखंड में शनिवार को इतने में मिल रहा पेट्रोल और डीजल

Sat, 27 Mar 2021 11:41 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य शहरों में शनिवार 27 मार्च को पेट्रोल डीजल के दाम कुछ इस प्रकार हैं। 
विज्ञापन


शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.59 - 81.75
मसूरी- 90.40 -  82.40
ऋषिकेश - 89.37 - 81.51 
रुद्रपुर - 89.18 - 81.36 
अल्मोड़ा - 89.83 - 81.96 
पिथौरागढ़ - 91.02 - 83.17 
हरिद्वार- 89.05 - 81.20
चमोली-  91.45- 83.76 

ऐसे जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

महंगाई पर भड़की यूथ कांग्रेस, विरोध प्रदर्शन

कोटद्वार में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रो पदार्थ और घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने और पेट्रो पदार्थों के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। कहा कि सरकार आम आदमी के पुराने दिन लौटाए, जब पेट्रोल 65 रुपये और घरेलू गैस सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था। 
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप में एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि सरकार आम आदमी के पुराने दिन लौटाए, जब पेट्रोल 65 रुपये और घरेलू गैस सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था।

आम जनता ने अच्छे दिनों के सपने के साथ भाजपा को वोट दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसके ठीक विपरीत महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ाने का काम किया है। आम जनमानस का जीना दूभर हो गया है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़े हुए दामों को वापस लेकर आमजन को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव मनीष चौहान, महानगर अध्यक्ष पंकज खत्री, महामंत्री सूर्यमणि, सुनील थापा, बॉबी बिष्ट, पूर्व छात्र संघ महासचिव विशाल वर्मा, मोहम्मद रिहान, संतोष, प्रमोद रावत, पंकज  बेबनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें