फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: उत्तराखंड में आज इतने में बिक रहा पेट्रोल और डीजल, पढ़ें अपने शहर की कीमत...

Sun, 07 Mar 2021 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत अन्य शहरों में रविवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में कहीं बढ़ाेतरी दर्ज की तो कहीं आज कीमत नहीं बढ़ी।

विज्ञापन

शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.89 - 82.12
अल्मोड़ा - 90.13 - 82.34  
पिथौरागढ़ - 91.31 - 83.54  
हरिद्वार-  89.35 -  81.57

आपके शहर में कितना है दाम ऐसे जानिए

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

डीजल के दाम बढ़ने से परिवहन व्यवसाय को घाटा

डीजल के लगातार बढ़ रहे भाव परिवहन व्यवसाय को तगड़ा झटका दे रहे हैं। इससे बस व ट्रकों के मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रुड़की-लक्सर बस यूनियन के अध्यक्ष कुलवीर सिंह उर्फ बिट्टू ने बताया कि परिवहन कारोबार में सबसे ज्यादा खपत डीजल की है। करीब छह महीने पहले डीजल 62 रुपये प्रति लीटर था। 
विज्ञापन


इससे बसें चलाकर रोजाना करीब एक हजार रुपये की बचत हो जाती थी, लेकिन अब डीजल का भाव करीब 83 रुपये हो गया है। इसलिए अब बचत तो दूर लागत भी पूरी नहीं हो पा रही है। उधर, लक्सर ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल चौधरी ने बताया कि कि माल के भाड़ों में भी पिछले कई वर्षों में साल में कोई वृद्धि नहीं हुई है। डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


इससे लंबे रूट पर माल ढोने वाले ट्रक से मुनाफा कमाना तो दूर उल्टे घाटा उठाना पड़ रहा है। लक्सर ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अरुण प्रधान का कहना है कि डीजल के भाव अगर सामान्य नहीं हुए तो अगले महीने से लोगों को मजबूरी में अपने प्राइवेट वाहन खड़े करने पड़ सकते हैं। सरकार को चाहिए कि वह डीजल व पेट्रोल के भाव को रोजाना न बढ़ाकर उनको निर्धारित कर दे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें