उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार के बाद आज गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़त दर्ज नहीं की गई है। बुधवार को भी राजधानी देहरादून में पेट्रोल 89.70 व डीजल 81.97 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।
शहरों में आज इतनी है कीमत
शहर - पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर
)
देहरादून - 89.70 - 81.97
मसूरी - 90.52 - 82.63
चमोली, गोपेश्वर - 91.56 - 83.98
रुद्रपुर- 89.29 - 81.58
चंपावत - 90.30 - 82.67
अल्मोड़ा - 89.94 - 82.18
काशीपुर - 89.61 - 81.96
ऋषिकेश- 89.49 - 81.73
श्रीनगर (गढ़वाल) - 82.55 - 90.20
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको
RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर
9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
महंगाई पर नियंत्रण करे केंद्र सरकार
कोटद्वार में पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था की बैठक में पेट्रोल, डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि पर रोष जताते हुए केंद्र सरकार से इनके मूल्य नियंत्रित करने की मांग की गई।
बुधवार को संस्था के अध्यक्ष आनंद बल्लभ घिल्डियाल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पहले से ही जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस पर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की दामों में आए दिन हो रही बढ़ोत्तरी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
कहा कि यदि जल्द इनके मूल्य नियंत्रण नहीं किए गए, तो इसका प्रभाव आगामी विधानसभा चुनावों पर भी पड़ेगा। बैठक में प्रमोद कुमार, दिवाकर लखेड़ा, सुभाष बिष्ट, कमल थापा, संजू, रामचंद्र, बृजमोहन, सुबोध उनियाल, प्रेम सिंह, राकेश थपलियाल आदि ने विचार रखे।