फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज उत्तराखंड में ये हैं पेट्रोल-डीजल के रेट, इन दो जिलों में में कीमत पहुंची 91 पार

Wed, 24 Feb 2021 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बढ़त दर्ज नहीं की गई है। बुधवार को भी राजधानी देहरादून में पेट्रोल 89.70 व डीजल 81.97 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है। देश के कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं उत्तराखंड में पिथौरागढ़ और चमोली जिले में पेट्रोल की कीमत 91 रुपये पार कर चुकी है।
विज्ञापन


शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.70 - 81.97
मसूरी - 90.52 - 82.63
पिथौरागढ़ - 91.13 - 83.39
बागेश्वर - 90.20 - 82.58
अल्मोड़ा - 89.94 - 82.18
चंपावत - 90.30 - 82.67
रुद्रपुर- 89.29- 81.58
ऋषिकेश - 89.49 - 81.73
चमोली, गोपेश्वर - 91.56 - 83.98
हरिद्वार- 89.16 - 81.42
द्वाराहाट - 90.20 - 82.43
रानीखेत - 89.95 - 82.15

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पद यात्रा

महंगाई के विरोध में सहसपुर कांग्रेस कमेटी ने सहसपुर बाजार में पद यात्रा निकाली। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। ब्लॉक में पद यात्रा संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि प्रदेशभर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस पद यात्रा निकाल रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस पर सरकार को कोई नियंत्रण नहीं है। सरकार महंगाई पर रोक लगाने में विफल साबित हुई है। ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह ने कहा कि सरकार की नीतियां गलत साबित हो रही हैं। जिसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। बेरोजगारी बढ़ रही है। युवा के हाथों के लिए काम नही है। उन्होंने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें