उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है। वहीं लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी होने से आम जन में हाहाकार मचा हुआ है। मंगलवार को राजधानी देहरादून में पेट्रोल 26 पैसे महंगा बिक रहा है। वहीं डीजल 36 पैसे महंग बिक रहा है।
मसूरी में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की मुश्किलें बढ़ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार मौन है।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पूर्व सभासद विनोद सेमवाल, भरोसी रावत, शिवानी भारती, रामी देवी, सभासद प्रताप पंवार, दर्शन रावत, रामप्रसाद कवि, संतोष बौथियाल, महिमानंद, तेजपाल रौथाण, मंजूर अहमद, जगपाल गुसाईं आदि मौजूद रहे।