फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: पिछले हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी, उत्तराखंड में आज ये है कीमत

Sat, 20 Feb 2021 02:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

देहरादून में पिछले हफ्तों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को पेट्रोल 30 पैसे व डीजल 36 पैसे की बढ़ोतरी के साथ क्रमश: 89.44 और 81.61 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।

विज्ञापन


एक्सक्लूसिव: हरिद्वार में 100 के पार पहुंचा पेट्रोल तो बंद हो जाएंगे 130 पंप, ये हे वजह

यह अभी तक के सबसे अधिक दाम हैं। वहीं उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पेट्रोल की कीमत 90 रुपए पार हो गई है। वहीं, देश के चुनिंदा राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं।

विज्ञापन

शहरों में आज इतनी है कीमत

शहर -  पेट्रोल - डीजल (रुपये प्रति लीटर)
देहरादून - 89.44 - 81.61
रुद्रपुर- 89.02- 81.23
अल्मोड़ा - 89.67 - 81.83
पिथौरागढ़ - 90.86 - 83.03
मुनस्यारी- 91.52 - 83.80
धारचूला- 91.16 -83.49
हरिद्वार- 88.89 - 81.07
ऋषिकेश -88.92 - 81.01

मसूरी - 90.25 - 82.27
रानीखेत - 89.68 - 81.80
बागेश्वर - 89.69 - 81.88
द्वाराहाट - 89.93 - 82.08

देहरादून के पेट्रोल पंपों की मशीनों को अपडेट


वहींं पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंचने की आशंका के मद्देनजर देहरादून के पेट्रोल पंपों की मशीनों को अपडेट कर दिया गया है। मशीनों में अभी तीन अंकों या उससे ज्यादा के नंबर फीड करने की व्यवस्था नहीं थी। 

 

देहरादून में भी अभी तक इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन व भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंपों की मशीनों में सिर्फ दो अंकों यानी 99.99 रुपये तक ही दाम फीड किए जा सकते थे। पंप मालिकों को चिंता सता रही थी कि अगर पेट्रोल के दाम 100 रुपये पहुंच गए तो दिक्कत खड़ी हो जाएगी। इस लिए पेट्रोल पंपों की मशीनें अपडेट कर दी गई हैं।

विज्ञापन


जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें