नैनबाग- सिया केंपटी पेट्रोल पंप से पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। गनीमत रही टैंकर में आग नहीं लगी, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। वाहन में डीजल लगभग 4000 लीटर और पेट्रोल लगभग 8000 लीटर भरा हुआ था जो रुड़की से पेट्रोल पंप सिया केंपटी लिए आया था।
ये भी पढ़ें...Dehradun: आपदा ने ऐसा उजाड़ा कि दिवाली पर भी रोशन नहीं होगा मजाड़ा गांव, दर्द से टूट चुके कई परिवार
थाना अध्यक्ष महिपाल रावत का कहना है केंपटी क्षेत्र में पटाखे और रॉकेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है जिससे कोई अप्रिय घटना ना घटे। तथा टैंकर को खाली करने के लिए पेट्रोल पंप मालिक द्वारा रुड़की से टैंकर मंगवा दिया गया है। जिसके बाद पंप के माध्यम से तेल खाली किया जाएगा।