फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औली में 200 करोड़ की शाही शादी का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, याचिका दायर

Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रवासी गुप्ता बंधुओं के बेटों की औली में शादी के मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हो गई है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई हो सकती है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने यह याचिका दाखिल की है और सुनवाई मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हो सकती है। 

विज्ञापन


औली में 18 से 22 जून तक गुप्ता बंधुओं के बेटों की शाही शादी के लिए औली में टेंट कालोनी के साथ शादी समारोह स्थल की साज सज्जा का काम युद्धस्तर पर जारी है। उद्योगपति अजय गुप्ता के पुत्र सूर्यकांत का विवाह 20 जून और अतुल गुप्ता के बेटे शशांक का विवाह 22 जून को औली में होगा।

कहा जा रहा है कि इस विवाह समारोह में मेहमानों को लाने के लिए करीब 200 हेलीकाप्टरों की व्यवस्था की गई है। इस समारोह के आयोजन में जोशीमठ और औली के पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में यह मामला उठा था और कोर्ट ने कहा था कि जनहित याचिका दाखिल होने पर सुनवाई हो सकती है। कोर्ट स्वत: संज्ञान इस मामले का नहीं लेगा। शुक्रवार को काशीपुर निवासी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता रक्षित जोशी ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी में लगभग 200 हेलीकाप्टर आएंगे।

इससे पर्यावरण को भारी नुकसान होने की आशंका है। शुक्रवार को यह जनहित याचिका रजिस्ट्री में पहुंची। अधिवक्ता रक्षित जोशी ने बताया कि बुग्यालों में व्यवसायिक गतिविधियां पहले से ही प्रतिबंधित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें